Saturday, April 18, 2026
Google search engine

दिन और दुनियायी विषय पर सम्मेलन

दिन और दुनियायी विषय पर सम्मेलन


अल्पसंख्याक विकास मंच की ओर से रविवार के दिन “दिनी और दुनियायी” विषय पर राजीव गांधी कॉलेज के प्रांगण में सम्मेलन का आयोजन किया गया था । इस सम्मेलन में राजीव गांधी महाविद्यालय के अध्यक्ष मा. मतीन शेख साहब, अक्सा मस्जिद के मौलाना अख्तर रजा साहब, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. अंजुम कुरैशी मैडम, आर्किटेक्ट वसीम शेख, खत्री महाविद्यालय के तौकीर शेख सर, रुहिना शेख मैडम, शबनम मैडम, गफ्फुर भाई, जावेद खान मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राजीव गांधी महाविद्यालय के अध्यक्ष मतीन शेख सर इन्होंने अपनी प्रस्तावना में कहा के हमारी संस्था का मकसद है मुस्लिम छात्र-छात्राएं एजुकेशन में आगे जाए। इसलिए हमारी संस्था ऐसे छात्र-छात्राओं को मदद करने के लिए सदैव तैयार है।


इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अक्सा मस्जिद के मौलाना साहब ने कहा जब तक हमारा समाज दिन (धर्म) के बुनियादी बातों को नहीं समझता तब तक दुनियायी बातों को नहीं समझ सकता। नमाज़, रोजा़ हमे अमन-चमन भाई-चारे की एकता की बातों का पैगाम देता हैं, वह हमें सिखना होगा।
इसीलिये मुस्लिम समाज के छात्र-छात्राओं को दुनियायी तालीम के साथ दिनी तालीम होना बहुत जरूरी है। डॉक्टर अंजुम कुरेशी मैडम ने कहा आज मुस्लिम समाज के छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, C.A., प्राध्यापक बनकर ही अपनी तथा समाज की प्रगति कर सकते हैं।


इस अवसर पर आर्किटेक्ट वसीम शेख तथा खत्री महाविद्यालय के डॉ. तौकीर शेख सर ने भी मुस्लिम समाज के छात्र एवं छात्राओं ने भी दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियायी तालिम हासिल करना बहुत जरूरी है। तभी हम अपना तथा समाज का विकास कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राध्यापक कुदुसिया सिद्दीकी मैडम, तंजिला खान मैडम, जावेद खान सर इन्होंने प्रयास किया।
इस कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन निलोफर पठान मैडम ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Latest News

Most Popular News

You cannot copy content of this page